Current Affairs By Anoop Verma Sir
1. केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री ने वेब पोर्टल ‘ शगुन ’ का शुभारंभ किया केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने नई दिल्ली में सर्व शिक्षा अभियान के लिए एक समर्पित वेब पोर्टल ‘शगुन’ का शुभारंभ किया। ‘शगुन’ का लक्ष्य प्रमुख योजना ‘सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए’) की सतत निगरानी के जरिए भारत में प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों और प्रगति को दर्शाना है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री ने ‘दिव्यांग बच्चों के लिए समावेशी शिक्षा हेतु शिक्षकों को तैयार करने के लिए मास्टर ट्रेनर्स हेतु टूलकिट’ का भी अनावरण किया। इसे मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सहयोग से विश्व बैंक द्वारा तैयार किया गया है। 2. कैबिनेट ने आईवीआई की पूर्ण सदस्यता लेने के भारत के कदम को मंजूरी दी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय कैबिनेट ने भारत द्वारा अंतर्राष्ट्रीय टीका स...